Annual Function 2025

सेवा भारती सेवा धाम विद्या मंदिर, मंडोली (दिल्ली) में इस वर्ष का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। विद्यालय अभावग्रस्त परिवारों के बच्चों को नि:शुल्क आवासीय सुविधा सहित कक्षा 6 से 12 तक की शिक्षा प्रदान करता है।

 कार्यक्रम विवरण:

 शनिवार, 15 नवम्बर 2025

 समय: प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

स्थान: सेवा भारती सेवा धाम विद्या मंदिर, मंडोली, दिल्ली – 110093
कार्यक्रम के विशेष अतिथि:
मुख्य अतिथि – माननीय श्रीमती रेखा गुप्ता जी, मुख्यमंत्री, दिल्ली
अध्यक्षता – श्री किशोर मकवाना जी, अध्यक्ष, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग
मार्गदर्शन – माननीय विशाल जी, प्रांत प्रचारक, सेवा भारती दिल्ली प्रांत
विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं “अपनों से अपनों का परिचय” इस अवसर की विशेषता रहेंगे।

सेवा धाम परिवार आप सभी से सादर अनुरोध करता है कि इस अवसर पर पधारकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करें एवं कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएँ। कार्यक्रम के पश्चात कृपया भोजन प्रसाद अवश्य ग्रहण करें। 

हम आपके आगमन की प्रतीक्षा में हैं।

तरुण गुप्ता
अध्यक्ष
सेवा धाम विद्या मंदिर

ओंकारनाथ मिश्र 8588860846
प्रबंधक
सेवा भारती सेवाधाम
विद्या मंदिर मंडोली।

af2025invitationcard

Delhi Cheif Minster Smt. Rekha Gupta Message for Sewa Bharti Sewa Dham vidya Mandir.


This will close in 20 seconds